स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 21 को, दस जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल
स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 21 को, दस जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल
स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 21 को, दस जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के तत्वावधान में 21 व 22 नवंबर को द्वितीय ताइक्वांडो कप स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता शहर के आईटीआई रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में होगी। इसमें प्रदेश के करीब 10 जिलों के ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी ताइक्वांडो कोच को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व प्रतियोगिता को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। महासचिव राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई, उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, राहुल मिश्रा, ऋचा राजपूत और तनुज बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।