रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर,गंगा स्वच्छता का भी दिया संदेश
रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर,गंगा स्वच्छता का भी दिया संदेश
रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर
– गंगा स्वच्छता का भी दिया संदेश
फोटो परिचय- रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला गंगा समिति द्वारा गंगा उत्सव पर गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी एवं विपिन राज कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें गंगा की स्वच्छता का संदेश दिया।
जिला गंगा समिति द्वारा ओम घाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा उत्सव पर डीएफओ जीडी मिश्रा के निर्देशन पर विभिन्न विद्यालयों में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता के साथ गंगा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी एवं विपिन राज कान्वेंट स्कूल पनी के छात्र-छात्राओं को डीपीओ ज्ञान तिवारी एवं नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन ने कहा कि गंगा नदी हमारी जीवन दायिनी है, हम सबको मिलकर अविरल गंगा निर्मल गंगा का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर आशीष मिश्रा, रवि कुमार, लीना श्रीवास्तव, जुबेरिया, सदफ फातिमा, प्रतिभा, शाइस्ता, अब्दुल कुद्दूस, अंशुमान, सर्वेश श्रीवास्तव, यीशु तिवारी, सुरेंद्र पाठक मौजूद रहे।