तहसील इकाई की बैठक ,पत्रकारों का उत्पीड़न हुआ तो होगा आंदोलन : अमरजीत

    पत्रकारों का उत्पीड़न हुआ तो होगा आंदोलन: अमरजीत
– ग्रापए बिन्दकी तहसील इकाई की बैठक आयोजित
फोटो परिचय-  तहसील इकाई की बैठक में भाग लेते विधायक व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिंदकी, फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बिंदकी की बैठक शनिवार को एक लाज में हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह के तेवर सबसे तीखे रहे। उन्होंने मंच से प्रशासन व सत्ताधारी नेताओं पर सीधा हमला बोला। अमरजीत सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण पत्रकार सबसे ज्यादा ईमानदारी से काम कर रहा है, लेकिन उसे ही थाने-तहसील में सबसे ज्यादा अपमानित किया जाता है। सत्ता के संरक्षण में कुछ अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। अगर ग्रामीण पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सोमदत्त द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, एसडीएम निशांत तिवारी, सीओ प्रियांक जैन, सपा नेता दयालु गुप्ता, राजा भैया, जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी, त्रिलोकी नाथ पांडेय, रवीन्द्र त्रिपाठी, चंद्रिका दीक्षित, अतुल द्विवेदी, मंडल सचिव विमल सिंह चौहान व मंडल सदस्य मनोज मिश्रा मौजूद रहे। विधायक ने पत्रकारों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक पत्रकारों की किसी भी खबर का विरोध नहीं किया है। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। अंत में संगठन की ओर से सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह, बैग व डायरी-पेन देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सोमदत्त द्विवेदी, सुनील तिवारी, संतोष तिवारी, सर्वेश दीक्षित, सुनील पाण्डेय, अनुपम शुक्ला, विपिन कुमार पटेल, संतोष कुमार शुक्ल, मनोज कुमार मिश्रा, विमल सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, कोमल निषाद, नरेश वर्मा, रतनलाल सोन, शिवशंकर यादव, मधु निषाद, राजू यादव, सोना यादव, सत्यनारायण सिंह, अनीस अहमद, रमेश वाल्मीकि, आनंद, प्रभाकांत तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *