दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद फतेहपुर शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में ज्ञापन सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी को सौंपा गया। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले के सदर विधायक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शासन न्यायालय कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए उनका निस्तारण नहीं करता है, तो दिनांक 25 अक्टूबर को न्यायालय कर्मचारी प्रदेश संगठन के नेतृत्व में लखनऊ में सत्याग्रह करने को विवश होंगे। उक्त अवसर पर सचिव शिव लोचन मौर्य सहित बड़ी संख्या में न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।