उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति, तिथियां होंगी घोषित

    निर्वाचन संयोजक नियुक्त, चुनाव की तिथियां जल्द होंगी घोषित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
फोटो परिचय-  बैठक करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आठ ब्लाकों के अंतिम बार निर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पांच ब्लाकों में निर्वाचन के लिए संयोजक भी नियुक्त कर दिए गए। निर्णय लिया गया कि जल्द ही चुनाव की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।
रविवार को शहर के शादीपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक मंडल ने आठ ब्लाकों के अंतिम बार निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की सराहना की। संयोजक मंडल के अलावा साथियों ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया कि अपने-अपने ब्लाकों से सदस्यता लेकर सूची प्रस्तुत करें ताकि जल्द ही ब्लाकों का निर्वाचन कराया जा सके। शेष पांच ब्लाकों में निर्वाचन गतिविधियों को सम्पन्न कराने के लिए संयोजक नियुक्त किए गए। जिसमें तेलियानी संयोजक प्रणवीर सिंह, बहुआ संयोजक देवशरण शुक्ला, धाता संयोजक संजय सिंह, हथगाम संयोजक राजीव कुमार व विजयीपुर संयोजक सुभाष मौर्य शामिल हैं। सभी से शीघ्र सदस्यता लेकर सदस्यता सूची प्रस्तुत कर ब्लाकों के चुनाव की तिथियां घोषित करने का संकल्प लिया गया। यह भी प्रस्ताव पारित किया कि कोई भी उपर्युक्त विकास खण्ड में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी अध्यक्ष, मंत्री व संयोजक से सदस्यता लेकर ब्लाक चुनाव में प्रतिभाग कर सकता है। किसी को सदस्यता लेने से मना नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सह संयोजक अनुराग कुमार मिश्र, आशीष यादव, बलराम सिंह, दिग्विजय सिंह के अलावा सभी ब्लाकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *