बकाया मानदेय पर आर-पार की लड़ाई: बीएसए की हठधर्मिता और अनुशासनहीनता से भड़के शिक्षा प्रेरक
– 48 माह के लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन
– बीएसए के कथित अनुशासनहीन और उपेक्षापूर्ण रवैये से आक्रोशित हुए पदाधिकारी
– 20 नवंबर तक भुगतान प्रक्रिया शुरू न होने पर 21 से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा प्रेरकों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव और महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शासन स्तर से लंबित मानदेय के जल्द भुगतान हेतु ज्ञापन सौंपा। लेकिन मुलाकात के दौरान जिम्मेदार अधिकारी की कथित हठधर्मिता और अनुशासनहीन रवैये ने आग में घी का काम किया, जिससे जिले भर के प्रेरकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


