उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी

  उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद ।

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा —  पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *