Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ से बचने के लिए कराया गया प्रशिक्षण - Azra News
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ से बचने के लिए कराया गया प्रशिक्षण
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ से बचने के लिए कराया गया प्रशिक्षण
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ से बचने के लिए कराया गया प्रशिक्षण
मॉक ड्रिल में एडीएम वित्त एवं राजस्व,एसडीएम कालपी सीओ कालपी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे शामिल
उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 44 जनपदों की 118 तहसीलों में एक है कालपी तहसील जहां बाढ़ की विभीषिका से बचने के दिए गए टिप्स
दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज जालौन — कालपी ! उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप कालपी तहसील क्षेत्र में यमुना तट पर स्थित पीलाघाट में बाढ़ से बचने हेतु प्रशिक्षण दिया गया एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर को आब्जर्वर के रूप में गाजियाबाद से भेजा गया था अपर जिलाधिकारी जालौन वित्त एवं राजस्व राजीव राज के मुख्य आतिथ्य में में एवं उप जिलाधिकारी कालपी अमित शेखर की देखरेख में मॉक ड्रिल कार्यक्रम संपादित हुआ!
आपको बताते चलें कि इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व सीएमएस कालपी डॉक्टर दिनेश बरदरिया ने किया जबकि डॉक्टर शेख के अलावा विभिन्न स्वास्थ्य कर्मी भी एंबुलेंस एवं चिकित्सीय सेवाओं के साथ मौजूद रहे इस मौके पर नगर पालिका के जे ई प्रवीण मौर्य एवं पूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, होमगार्ड सहायक जिला कमांडेंट राकेश कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश कुमार सिंह चौहान, कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे जबकि फायर सर्विस के इंचार्ज चंद्रशेखर यादव, कालपी इंचार्ज विनोद कुमार नायक, एनडीआरएफ के ऑब्जर्वर ओमपाल सिंह 37 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के जल पुलिस के टीम लीडर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पीएसी बल मौजूद रहा एसडीआरएफ यूपी के इंचार्ज पीसी आकाश शंकर मिश्रा भी तीन स्टीमर एवं एक वोट के साथ मौजूद रहे सुरक्षाकर्मियों द्वारा उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेक्टिकल करके बताया गया कि जब बाढ़ आएगी तो बाढ़ में डूबने वालों को कैसे बचाना है और उसे पानी से निकालकर डूबते व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल तक कैसे पहुंचना है कालिंदी तट पर स्थित पीला घाट में सैकड़ो की तादाद में देखने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया था जबकि राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार कालपी मुकेश कुमार,नायब तहसीलदार कदौरा चंद्र मोहन शुक्ला, कानूनगो हरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह,विनोद सोनी, राजेंद्र प्रजापति,लेखपाल कालपी जितेंद्र सिंह यादव, लेखपाल कदौरा जयवीर सिंह आदि के अलावा तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे!