त्रिवेणी संगम हाईवेज का विशेष सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान

    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर त्रिवेणी संगम हाईवेज का विशेष सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 
सड़क सुरक्षा की संस्कृति को विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें. फिरोज़ खान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ कौशाम्बी – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री पंकज यादव प्रोजेक्टके निर्देशानुसार वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट एवं त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में सैनी एवं अजुहा क्षेत्र में सड़क

सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान जीरो फैटिलिटी कॉरिडोर चलाया गया। अभियान के तहत आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान “मेरा हेलमेट मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सैकड़ों दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर वितरित किए गए तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक श्री फिरोज़ खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी संगम हाईवेज द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर हाईवे को दुर्घटनामुक्त बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं जिम्मेदार यात्रा कर सके। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को सड़क पर सतर्कता बरतने एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *