झगड़े और अभद्र टिप्पणी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

    झगड़े और अभद्र टिप्पणी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज कालपी (जालौन) 3 जून। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान झगड़े और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरहना आलमगीर निवासी समीर पुत्र मुस्ताक तथा कानपुर नगर निवासी रोहित पुत्र रामऔतार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों को कोतवाली लाकर हवालात में रखा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *