पति द्वारा घर से निकाली गई महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

    पति द्वारा घर से निकाली गई महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज जालौन। नगर निवासी एक महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन को प्रार्थना पत्र देकर अपने और अपनी नाबालिग पुत्री के भरण-पोषण एवं आवास की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पुत्री के जन्म होने पर उसके पति ने उस पर झूठे आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मायके में रह रही है। इस दौरान कई बार परिवार एवं समाज के लोगों के माध्यम से समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।

महिला के अनुसार उसने अपने एवं पुत्री के भरण-पोषण के लिए न्यायालय में वाद दायर किया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। न्यायालय के अंतिम निर्णय तक आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही महिला ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में महिला ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि न्यायालय के निर्णय आने तक उसके तथा उसकी पुत्री के भरण-पोषण एवं रहने की उचित व्यवस्था कराई जाए। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

अब इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *