ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने व पदोन्नति की मांग
– उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन
फोटो परिचय- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं व मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से सौंपते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने व शैक्षिक योग्यता के आधार पर पदोन्नति का अवसर प्रदान किए जाने की मांग उठाई गई।


