विहिप व बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस मना किया रक्तदान
विहिप व बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस मना किया रक्तदान
विहिप व बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस मना किया रक्तदान
फोटो परिचय- शिविर में भाग लेते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने रविवार को हुतात्मा दिवस मनाते हुए जिला अस्पताल में रक्तदान किया। बजरंग दल के प्रांत संयोजक व मुख्य चिकित्साधिकारी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने कहा कि यह दिवस उन वीर शहीद को समर्पित है जिन्होने प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में अपने प्राणों की आहूति दी थी। मुख्य चिकित्साधिकारी उदय भान सिंह ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि बजरंग दल द्वारा सरानीय कार्य किया गया। शिविर में लगभग आधा सैकड़ा युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष सन्तोष विनायक, शिवस्वरूप विश्वकर्मा, लोकेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, शैलेष सिंह, शैलेष श्रीवास्तव, महेश प्रजापति, सतीश, मनमोहन साहू, राजेन्द्र सिंह, बच्चू मौर्या, अमित कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, गुलाब सिंह, निखिल गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, सुमित सोनी, शानू सिंह, मोनू सोनी, अनुराग अग्रहरि, विनय सरकार, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।