गांजे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार,ललौली पुलिस ने दबोचा

     गांजे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार
– चेकिंग के दौरान ललौली पुलिस ने दबोचा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ललौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना ललौली पुलिस सोमवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनू प्रजापति पुत्र सूरजपाल, निवासी ग्राम सिधांव थाना ललौली को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना ललौली में मु0अ0सं0 244/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना राधानगर में भी मु0अ0सं0 244/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होना बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, चौकी प्रभारी दतौली, हे0का0 सुशील कुमार, का0 पूरनमल, रि0का0 राजप्रताप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *