फतेहपुर प्रेस क्लब की पश्चिमी ईकाई का गठन, अध्यक्ष ने बीस सदस्यों की सूची प्रस्तुत की

       फतेहपुर प्रेस क्लब की पश्चिमी ईकाई का गठन, अध्यक्ष ने बीस सदस्यों की सूची पेश की

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज — फतेहपुर प्रेस क्लब पश्चिमी ईकाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष “राकेश कुमार गुप्ता उर्फ परागी को चौड़ागरा व औंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिनका फूल मालाओं से किया गया स्वागत व सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार व क्षेत्रीय अध्यक्ष “राकेश कुमार गुप्ता उर्फ परागी” का पत्रकारिता क्षेत्र में लगभग चालीस साल का संघर्षिय व सुखद अनुभव प्राप्त है

अज़रा न्यूज फतेहपुर – फतेहपुर प्रेस क्लब पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए बनाया गया पत्रकारों का संगठन जो निरंतर जिला अध्यक्ष “नागेन्द्र प्रताप सिंह” के नेतृत्व में पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के संघर्ष को अंतिम छोर तक लड़ाई लड़कर न्याय व इंसाफ दिलाने का कार्य करता चला आ रहा। इसी कड़ी में फतेहपुर प्रेस क्लब की पश्चिमी ईकाई चौड़गरा व औंग को वरिष्ठ पत्रकार “राकेश कुमार गुप्ता उर्फ परागी” को सौंपी गई जिसमें परागी जी ने लगभग बीस सदस्यों की सूची अध्यक्ष को उपलब्ध कराई और क्षेत्रीय पत्रकारों के सम्मान की बात की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर “भूपेंद्र तिवारी” के साथ तीन उपाध्यक्ष को दायित्व सौंपा वही महामंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर “ज्ञानेंद्र सिंह” को जिम्मेदारी सौंपी।
वहीं प्रस्तुत की गई कार्यकारिणी सदस्यों की सूची पर जिला अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार परागी जी की कार्य को सराहा और मुख्यालय से पूरा सहयोग देने की बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *