युवा आक्रोश मशाल यात्रा, कांग्रेस के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन
युवा आक्रोश मशाल यात्रा, कांग्रेस के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन
युवा आक्रोश मशाल यात्रा : कांग्रेस के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कांग्रेस द्वारा अपमान किए जाने के विरोध में रविवार को “युवा आक्रोश मशाल यात्रा” का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस बाकरगंज चौराहा, फतेहपुर से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया और कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। इसका अपमान देश की भावनाओं का अपमान है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं करेगा।
कहा कि युवाओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीकों के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के सामने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रसून तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, वैभव द्विवेदी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती, यश गुप्ता, गौरव गुप्ता, आभाष मिश्रा, रोहित कश्यप, संजय श्रीवास्तव, संजय जौहरी, अजीत भदौरिया, सत्यम अवस्थी, अभिषेक गुप्ता, किशन शुक्ला, अभिषेक सैनी, नीलेश मिश्रा,शिवम ओमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।