अंतिम मतदाता सूची जारी, कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची जारी, कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची जारी, कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक
1,13,1999 मतदाता सूची में शामिल, 50,803 नए नाम जुड़े, 4,305 विलोपित संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर ,उरई– विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंतिम मतदाता सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 11,31,999 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 6,24,126 पुरुष, 5,07,824 महिला तथा 49 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार 219-माधौगढ़ में 3,96,304, 220-कालपी में 3,60,476 तथा 221-उरई (अजा) में 3,75,219 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 50,803 नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया, जबकि 4,305 अपात्र नामों को विलोपित किया गया। विलोपित नामों में 596 मृतक, 2,340 स्थानांतरित/अनुपस्थित, 526 डुप्लीकेट तथा 843 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 11,391 प्रविष्टियों में संशोधन कर सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाया गया है।
शिकायत निस्तारण की व्यवस्था भी प्रभावी रही। एनजीएसपी पोर्टल पर प्राप्त 628 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। बीएलओ स्तर पर 6,615 फील्ड वेरिफिकेशन कॉल्स तथा जिला संपर्क केंद्र पर प्राप्त 966 कॉल्स का भी सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जनपद एवं विधानसभा स्तर पर कुल 24 बैठकें राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की गईं, जिससे पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित हुई। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही बताया गया कि आमजन जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी मतदाता सूची देख सकते हैं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से अभय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी से जमालुद्दीन, बसपा से भगवतीशरण पांचाल, आम आदमी पार्टी से विनय चौरसिया, कांग्रेस से राजकुमार वर्मा, सीपीआईएम से विनोद कुमार नगरिया एवं अपना दल (एस) से अनिल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।