कांग्रेसियों ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती,किया माल्यार्पण
कांग्रेसियों ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती,किया माल्यार्पण
कांग्रेसियों ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती – अंबेडकर पार्क जाकर किया माल्यार्पण
फोटो परिचय- गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला व शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रातः अंबेडकर पार्क पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके जीवन चरित पर प्रकाश डाला।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बाबा साहब को देश का असल शिल्पी बताते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार शोषित वर्ग व महिलाओं के अधिकारों के प्रति आवाज उठाई व उन्हें उचित स्थान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका असर है कि आज महिलाएं सम्मानित ढंग से समाज में ऊंचे पायदान में खड़ी हैं। एक निर्धन भी सम्मान के साथ समाज में खड़ा है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने बाबा साहब के संविधान को गरीब असहाय व महिलाओं को अपने अधिकारों की सुरक्षा का एक मजबूत शस्त्र बताया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उसी संविधान रूपी शस्त्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है परन्तु कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। गोष्ठी में रंजीत मौर्य एडवोकेट, सभासद सादाब अहमद, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, रामनरेश महराज, देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, कल्याण सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी में मणि प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राईन, बीआर सरोज, सैयद सहाब अली, शकीला बानो, रेखा पासवान, बशीर अहमद, अजय बच्चा, मो. इशरत खान, कौशल कुमार शुक्ला, वकील खान, नजमी कमर, मो. इस्माइल, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, इलियास खान, निजामुद्दीन, निजाम राइन, अमित श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल हमीद, अमीरउलजमा खान आदि मौजूद रहे।