अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ – शहीद फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
फोटो परिचय- जागरूकता पंपलेट दिखाते एसपी व अग्निशमन अधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फ्लैग पिन लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1944 में हुए मुंबई बंदरगाह विस्फोट में शहीद हुए वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फायर स्टेशन परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। भारत सरकार द्वारा निर्धारित इस वर्ष के अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज के अंतर्गत मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को एलपीजी गैस, विद्युत उपकरणों एवं अन्य कारणों से होने वाली आग की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर आमजन को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इनसेट- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा अभियान
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत 14 से 20 अप्रैल तक पूरे जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी देना है।
इनसेट-
आमजन से अपीलपुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने जनमानस से अपील किया कि खलिहानों, घरों और खेतों में आग से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। बिजली के उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करें और ओवरलोडिंग से बचें। गैस सिलेंडर व चूल्हे का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा लीकेज की स्थिति में तुरंत सतर्कता बरतें। आग लगने की स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी फायर स्टेशन को सूचना दें। अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, इसलिए सभी नागरिक अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।