हिंदू महासभा शोभा यात्रा निकालकर जन-जन तक पहुंचाएगी विचार

   भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की बांटी जिम्मेदारियां
हिंदू महासभा शोभा यात्रा निकालकर जन-जन तक पहुंचाएगी विचार
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अखिल भारत हिंदू महासभा की एक बैठक आगामी 19 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन हेतु कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में संपन्न हुई। समारोह एवं आयोजन से संबंधित सभी कार्यों को कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल दिन रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम के अभिनय में प्रख्यात अभिनेता रामबाबू द्विवेदी मयंक पधार रहे हैं।
कार्यक्रम प्रातः दस बजे से त्रिवेदी टावर आईटीआई रोड में भजन कीर्तन के साथ प्रारंभ होगा। शोभा यात्रा निकालकर भगवान श्री परशुराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने समस्त सनातन धर्मियों का कार्यक्रम में आने हेतु आवाहन किया और बताया कि भगवान श्री परशुराम का प्रकट दिवस एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाएगा। पूड़ी, सब्जी, बूंदी, शर्बत आदि का वितरण भी आम जनमानस को किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, दीपक यादव, मुकेश चौरसिया, श्रवण कुमार, आचार्य धनंजय पांडेय, आचार्य विजय तिवारी, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *