भाजपा ने नारी शक्ति सम्मेलन का किया आयोजन, नारी से ही समाज: मोना शुक्ला

    नारी ही शक्ति नारी से ही समाज : मोना शुक्ला
भाजपा ने नारी शक्ति सम्मेलन का किया आयोजन
फोटो परिचय- विजयीपुर ब्लाक में आयोजित सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– गुरुवार को विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन की मुख्य अतिथि मोना शुक्ला रहीं, जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह विजयीपुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनोनीत सभासद कमला द्विवेदी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमला बाजपेई, रेखा सरोज, बबुनी निषाद, रेखा पटेल, बृजेश सिंह तथा विमलेश पांडेय सहित क्षेत्र की अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने नारी शक्ति की भूमिका को समाज की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अंत में सभी ने मिलकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *