मेरा हेलमेट – मेरी सुरक्षा के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम

 मेरा हेलमेट – मेरी सुरक्षा के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्र हित में अपने जीवन की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट अवश्य लगाएं । कृष्ण मुरारी

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा– शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क पर जीवन रक्षा अभियान के तहत “मेरा हेलमेट, मेरी सुरक्षा”अभियान के अंतर्गत आज कटोंघन टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रोजेक्ट मैनेजर के राकेश भारद्वाज अतुल यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस दौरान सैकड़ों राहगीरों एवं वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वाहनों के पीछे 3M रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए गए, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से स्पष्ट संकेत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

इस अवसर पर वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान हेलमेट मैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि“जागरूकता की सीख अक्सर दुर्घटना के बाद मिलती है, लेकिन यदि हम बचपन से ही इसे अपनी आदत बना लें तो कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। इस मौके पर रूट पेट्रोलिंग टीम प्रभारी कृष्ण मुरारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अत्यंत आवश्यक है यह आपकी सुरक्षा कवच है। सबसे कठिन क्षण तब होता है जब किसी मां को उसके खोए हुए बेटे के बारे में समझाना पड़ता है।

”उन्होंने सभी से अपील की कि घर से निकलने से पहले सड़क सुरक्षा की शपथ लें और न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इस मौके पर पैरामेडिक अनीस सिंह, राकेश विश्वकर्मा, सुरक्षा अधिकारी अमन सिंह, कल्याण सिंह पवन कुमार राजू, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *