सृजन पब्लिक स्कूल में मनाई सरदार पटेल की जयंती,लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

 सृजन पब्लिक स्कूल में मनाई सरदार पटेल की जयंती
– विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
फोटो परिचय-  सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सैठी धमना खुर्द स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष व देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसे सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अतुल कुमार, रीना पटेल, आकाश पटेल, कमल कुमार सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *