दिव्यांगों व निराश्रित महिलाओं को बांटी मिठाई व उपहार

 दिव्यांगों व निराश्रित महिलाओं को बांटी मिठाई व उपहार
– डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने शुरू की दीपावली खुशियां बांटने की मुहिम
फोटो परिचय- दिव्यांग व निराश्रित महिलाओं को दीपावली की समाग्री देते डा. अनुराग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दीपावली का त्योहार हर घर में खुशहाली व रोशनी लेकर आए, इसी उद्देश्य से डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने की पहल की गई। रविवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अजगवां सूबेदार का पुरवा, राधानगर पश्चिमी और बिल्ला कोरिया में 16 चिन्हित अतिजरूरतमंद दिव्यांगों, वृद्धजनों एवं निराश्रित महिलाओं को दीपावली का उपहार वितरित किया।

घर-घर हो खुशहाली, हर कोई मनाए दिवाली के संदेश के साथ एक नवंबर को सुबह आठ बजे आयोजित इस अभियान में जरूरतमंदों को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई और मोमबत्तियां देकर त्योहार की खुशियों में शामिल करने का प्रयास किया गया। डॉ. अनुराग ने कहा कि सभी उत्सव एकता और खुशियों का संदेश देते हैं। दीपावली पर समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो, इसी भावना के साथ यह छोटी सी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली का उपहार पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि विवेक नागर, जबर सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य चौतन्य कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *