काशीराम कॉलोनी व विनोबा नगर के बच्चों को वितरित की खाद्य सामग्री

  समिति के हाथों त्योहार सामग्री पाकर खिले चेहरे
– काशीराम कॉलोनी व विनोबा नगर के बच्चों को वितरित की खाद्य सामग्री
फोटो परिचय- बच्चों को त्योहार सामग्री वितरित करते समिति के कुमार शेखर।

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भोजन जन सेवा समिति ने गुरुवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच त्योहार सामग्री का वितरण किया। चित्रांश नगर स्थित बिरसा मुंडा संस्कारशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे काशीराम कॉलोनी और विनोबा नगर के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री सहित त्योहार से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं दी गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समिति की ओर से यह पहल विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव के अवसर पर की गई। समिति का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी गरीब व असहाय परिवार की दीपावली की खुशियां फीकी न रहें। समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक भी त्योहार की खुशियां पहुंचें।

समिति के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है जब अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल किया जाए। भोजन जन सेवा समिति पिछले कई वर्षों से इसी सेवा भावना के साथ गरीब, असहाय व निराश्रित परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर कुमार शेखर, मनीष केसरवानी, अंकित वर्मा, शैलेश साहू, सोनम भास्कर, सागर कुमार, रमेंद्र सिंह, दीपक अग्रहरि, नरेश अग्रहरि, सपना सिंह, राघवेंद्र अग्रहरि, यतीश राययादा, अंकिता सिंह एवं आचार्य राम नारायण सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *