फाइलेरिया उन्मूलन के तहत ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

   फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर, 13 नवंबर 2026  — फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जनपद के 11 ब्लॉकए में 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सामूहिक सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा | इसी क्रम में शुक्रवार को ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ कार्यक्रम का सफल आयोजित हुआ । पीसीआई इंडिया (PCI India) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मेजबान ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी के साथ-साथ शहर के तीन अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों— ए.एस. इंटर कॉलेज, सत्यनारायण भारतीय विद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के संवेदीकरण (Sensitization) सत्र से हुई। सहायक मलेरिया अधिकारी (AMO) राधेश्याम भारती ने फाइलेरिया रोग की गंभीरता और जनपद फतेहपुर में इसके प्रकोप और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगामी 19 नवंबर से शुरू होने वाले एमडीए अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने कॉलेज और आसपास के समुदाय तक पहुँचाकर लोगों को जागरूक करें| स्वयं भी दवा का सेवन करें और अन्य को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें |

उन्होंने बताया कि जनपद के 11 ब्लॉक में यह अभियान चलेगा | फाइलेरिया को आम बोलचाल की भाषा में हाथीपाँव कहा जाता है जो कि लाइलाज है | यह बीमारी व्यक्ति को आजीवन दिव्यांग इस बीमारी के लक्षण संक्रमण के पाँच से 15 साल बाद सामने आते हैं | तब तक व्यक्ति अन्य स्वस्थ लोगों को संक्रमित करता रहता है } इस बीमारी से बचाव का उपाय है मच्छरों के काटने से बचना और एमडीए के तहत फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना | एमडीए के तहत लगातार तीन साल तक फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है | उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता जब भी आयें तो दवा उनके सामने ही खाएं | दवा पूरी तरह सुरक्षित है | दवा खाली पेट नहीं खानी है |

कार्यक्रम का संचालन पीसीआई इंडिया के डिवीजनल ऑफिसर (DO) शिवम पांडे ने किया |
जागरूकता सत्र के पश्चात ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ के तहत एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह तथा अतिथियों द्वारा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विजेता कालेजों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *