केक काटकर किया मिष्ठान वितरण, विचार गोष्ठी में नेताजी के संघर्षों को किया याद
केक काटकर किया मिष्ठान वितरण, विचार गोष्ठी में नेताजी के संघर्षों को किया याद
नेताजी की जयंती मना 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
– केक काटकर किया मिष्ठान वितरण, विचार गोष्ठी में नेताजी के संघर्षों को किया याद
फोटो परिचय- नेताजी की जयंती समारोह को संबोधित करते वक्ता। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा विधानसभा क्षेत्र के रक्षपालपुर स्थित वी पैलेस अतिथिगृह में रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद केक काटकर जयंती मनाई गई और मिष्ठान वितरण किया गया। विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे रामतीर्थ परमहंस, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, संगीता पासवान समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे। सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी खागा इंदल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम, शिव सिंह यादव, जावेद ज्वाला, संतोष यादव, धर्मेश सिंह, दिनेश सिंह, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, दयानंद यादव, सोम यादव, विजय यादव, शंकर पाल, आनंद कोरी, भूपनारायण निषाद, अतर सिंह, अंसार अली, गया पाल, सुताप्रकाश यादव, रमजान अली, महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष नूरजहां बानो, उदय यादव, राशिद खान आदि मौजूद रहे।