डेंगू से बचाव के लिए 173 बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक औषधि
डेंगू से बचाव के लिए 173 बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक औषधि
डेंगू से बचाव के लिए 173 बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक औषधि
फोटो परिचय- बच्चों को होम्योपैथिक औषधि खिलाते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व जनजागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद तथा दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने तीन शिक्षण संस्थानों के कुल 173 बच्चों को होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। इनमें कम्पोजिट विद्यालय शादीपुर के 75, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर के 56 तथा बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार केंद्र के 42 बच्चे शामिल रहे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। इससे बचाव के लिए घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। साथ ही पीने के पानी को उबालकर पीने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और स्वच्छता अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य बच्चों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य इरम नाजनीन, विकास गुप्ता, आचार्य रामनारायण तथा प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव और सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।