जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक

    जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक
फोटो परिचय-  पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते अध्यक्ष।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व सचिव राजकुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अनुष्का यादव, अंशुमान प्रताप सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, दृष्टि मौर्य, अदिति चौहान, सनाया श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, रक्षा देवी, अंशिका राज अवस्थी, विहान पटेल, आरुष यादव, आराध्या सिंह, रिद्धवन पाल, मो. जावेद, अंश कुमार यादव, नंदनी साहू, अर्श मौर्या, इशिता यादव, रुद्र प्रताप, अग्रिमा सिंह सेजवाल और आयुषी यादव शामिल रहे। खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र मिलने पर अभिभावकों एवं साथी खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का नाम गौरवान्वित करने वाले ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सचिव राजकुमार ने कहा कि एसोसिएशन के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब फतेहपुर के यही खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो खिलाड़ी, उनके अभिभावक और एसोसिएशन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *