समदृष्टि,क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल” (सक्षम), जिला इकाई बाँदा के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ
सुरेन्द्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष और प्रचार प्रसार प्रमुख श्रीमान पीयूष द्विवेदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं महाकवि सूरदास के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ।
बैठक की अध्यक्षता श्री शिवचरण तिवारी जिला अध्यक्ष ने तथा संचालन श्री कृष्णा सिंह सैमरी (जिला युवा प्रमुख ) ने किया, उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में संक्षिप्त में बताया।

