बड़े मंगल पर शरबत भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बड़े मंगल पर शरबत भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बड़े मंगल पर शरबत भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार पर शहर के वर्मा चौराहे पर हनुमान भक्तों द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं और राहगीरों की भारी भीड़ जुटी।
भंडारे का शुभारंभ मंगलवार को प्रातः ग्यारह बजे किया गया। हनुमान भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी , शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। तपती गर्मी में ठंडा शरबत पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने इसे हनुमान जी का प्रसाद मानकर ग्रहण किया और आयोजकों को जनता द्वारा इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। आयोजकों में भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे ने बताया कि बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सेवा, दान और भंडारे के आयोजन की परंपरा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रवासियों और हनुमान भक्तों के सहयोग से वर्मा चौराहे स्थित इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिल सके। पूरे दिन भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया, आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के साथ, धर्मवीर सिंह, यशवीर सिंह, शिवम गुप्ता , गौतम सिंह ,सिया सिंह, राजू चौहान ,अक्षत शिवहरे, बबलू शिवहरे, जैसे क्षेत्रीय सहयोगी सक्रिय रहे।