विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट
– एसडीएम व सीओ ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
फोटो परिचय- थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खागा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय व सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को कार्यालय में बुलाकर बैठक की। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कई बूथ जातिगत समीकरण और धार्मिक प्रतिद्वंद्विता के आधार पर संवेदनशील होते हैं, ऐसे बूथों की पुष्टि कर रिपोर्ट तैयार की जाए। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से पहले क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए।