शांतिनगर में गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, कई लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

   शांतिनगर में गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, कई लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। उरई कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में रविवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। अचानक हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, शांतिनगर मोहल्ले में एक घर के अंदर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह हादसा हुआ, वह जय घरपुर सभासद का बताया जा रहा है। हालांकि, सिलेंडर फटने के वास्तविक कारणों और घायलों की संख्या को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *