जालौन को मिला नया जिलाधिकारी, समीर ने संभाला पदभार
कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार, बोले- जनहित और पारदर्शी प्रशासन रहेगा प्राथमिक लक्ष्य
संवाददाता दीपक धुरिया जालौन — जिले की प्रशासनिक कमान अब नवागंतुक जिलाधिकारी समीर के हाथों में आ गई है। शनिवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

