झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका गठित की टीमें
झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका गठित की टीमें
झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका – एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए गठित की टीमें
फोटो परिचय- घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच खंती में महिला का शव पड़ा मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए महिला की शिनाख्त कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन और सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना के अनावरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और दोषियों तक जल्द से जल्द पहुंचकर उनके खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल मृतका की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। महिला का शव झाड़ियों के बीच खंती में मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।