बसपा की बैठक में नौ अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान

बसपा की बैठक में नौ अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी छह विधानसभाओं के सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठन की गहन समीक्षा हुई। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आगामी नौ अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव सूर्य भवन फौजी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली रहे। जबकि वरिष्ठ अतिथि प्रयागराज मंडल के मंडल जोन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय के अम्बेडकरवादी सिद्धांत एवं नीति पर चलकर शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, विकास, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने कहा कि जनपद का संगठन पूरी तरह तैयार है। नौ अक्टूबर को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक में महेश मिश्रा, मोहम्मद हाशिम, रौशन लाल, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, चेतराम गौतम, रामहित प्रियदर्शी, सतीश पासी, मनोज गौतम, रमेश चंद्र गौतम, सिबतैन अहमद, विवेक राज, गौतम राव, हरिपाल कुरील, गुलाब पासी, एमपी भास्कर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *