ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध मार्च, पुतला फूंका

  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध मार्च, पुतला फूंका
– कलेक्ट्रेट से विद्यार्थी चौराहा तक निकाला मार्च, की नारेबाजी
फोटो परिचय-  ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते कांग्रेसी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज हो गया। सोमवार को जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से विद्यार्थी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन व पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और इसकी निष्पक्षता पर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में जनमत का सम्मान सर्वाेपरि है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है। प्रदर्शन में शेख एजाज अहमद, संतोष कुमारी शुक्ला, प्रकाश पांडेय, शिवाकांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, रामनरेश महराज, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, मोहित मिश्रा, उदित अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, नौशाद अहमद, शकीला बानो, पप्पी राजपूत, नीलम द्विवेदी, निशा गुप्ता, मो. हफीज, मो. कासान, आफताब अहमद, मो. इस्माइल, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, चौ. मोइन राइन, राजन तिवारी, मोहसिन खान, इमरान सिद्दीकी, निजामुद्दीन, नवनीत तिवारी, सलीम शेख, इंद्रजीत लोधी, मो. कासिम, अमीरुल जमा खान, असगर अली, नाजिन, अब्दुल रज्जाक, अतुल पासवान, नजमी कमर, अकरम काले, मो. चांद, हम्माद हुसैन, मो. नाजिम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *