जनगणना 2027: प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

   जनगणना 2027: प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

हमीरपुर। जनपद में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत मकान गणना कार्य से पूर्व प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी राकेश कुमार, वीर पाल सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा तहसील हमीरपुर तथा नगर पालिका परिषद में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसके साथ ही जनपद की अन्य तहसीलों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में भी उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 17 बैचों में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कराए गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान, नाश्ता एवं भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो सके।
जनपद प्रशासन का उद्देश्य इस प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *