बारात घर का लोकार्पण, 10 हजार में मिलेगी शादी की सुविधा

      नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने किया बारात घर का लोकार्पण, 10 हजार में मिलेगी शादी की सुविधा

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में नगर पंचायत द्वारा वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के सामने लगभग 79 लाख रुपये की लागत से बनाए गए भव्य बारात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने विधि-विधान के साथ किया।
इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि बारात घर में शादी समारोह कराने के लिए नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है, जिससे आम लोगों को कम खर्च में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
लोकार्पण के बाद इस बारात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोला गया, जिससे इसकी शुरुआत शुभ अवसर के साथ हुई।
कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कस्बे में बारात घर की कमी को देखते हुए नगर पंचायत ने यह पहल की है, जिससे अब स्थानीय लोगों को शादी समारोह के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *