प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त कराने की मांग, एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

 जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त कराने की मांग
– समाजसेवी ग्रामीण ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बबेरू/बाँदा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कोरी खुर्द में जर्जर पड़े पुराने प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त कराने की मांग को लेकर समाजसेवी पी सी पटेल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांव में संचालित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करीब 20 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय के लिए अलग भवन का निर्माण करा दिया गया था, जिसके बाद से शिक्षण कार्य नए भवन में संचालित हो रहा है। इसके बावजूद पुरानी जर्जर बिल्डिंग अभी तक खड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर भवन की दीवारों और छत से आए दिन ईंट-पत्थर आदि टूटकर गिरते रहते हैं। इसके चलते पूर्व में कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। भवन के बगल में शिव मंदिर स्थित है, जहां दिन-रात बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जनहित को देखते हुए जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कराने के आदेश दिए जाने की मांग एसडीएम से की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *