निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दो शातिर गिरफ्तार

   निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दो शातिर गिरफ्तार

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा। सोमवार को दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये माल की बरामदगी कर
विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।श्रीमान पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेन/प्लेटफार्म पर चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओ पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी श्री सलीम खाँ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री हरिनाथ सिंह थाना जीआरपी बाँदा के कुशल नेतृत्व में थाना जीआरपी पुलिस टीम के द्वारा विगत कई दिनों से चोरी के मुकदमो में चोरी गये मोबाइल फोन आदि की बरामद करने के उद्देश्य से टीमें लगी हुयी थी, जिसमें जीआरपी बाँदा पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज प्लेटफार्म नं0 02 की तरफ अतर्रा आउटर की ओर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बहद थाना क्षेत्र जीआरपी बाँदा से 02 शातिर चोर क्रमशः जगतपाल पुत्र लक्ष्मण पाल निवासी डाडामऊ थाना पैलानी जिला बाँदा उम्र 29 वर्ष, 02. रामबाबू यादव पुत्र कल्लू यादव निवासी अलिहा थाना बिसण्डा जिला बाँदा उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसमें अभि० जगतपाल उपरोक्त के कब्जे से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी का रंग गहरा नीला व सम्बन्धित शेष बचा 400 रुपये नगद बरामद हुआ तथा अभि० रामबाबू उपरोक्त के कब्जे से सम्बन्धित एक अदद पर्स मय 150रुपये नगद व इसी मुकदमा से सम्ब न्धित वादी मुकदमा जीतू का 11 अदद पासपोर्ट साइज फोटो बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *