एसडीएम पेशकार के खिलाफ डीएम को सौंपा पत्र, स्थानांतरण की मांग

  एसडीएम पेशकार के खिलाफ डीएम को सौंपा पत्र
– भूमाफियाओं के संपर्क में रहने का आरोप, स्थानांतरण की मांग
फोटो परिचय-  सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अंकित यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा तहसील के उपजिलाधिकारी के पेशकार पर भूमाफियाआंे के संपर्क में रहने का आरोप लगाते हुए सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अंकित यादव एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर उनका स्थानांतरण किए जाने की मांग की।

जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में सपा नेता अंकित यादव एडवोकेट ने बताया कि खागा तहसील में विगत नौ वर्षों से विभिन्न पटलों में प्रदीप मिश्रा तैनात हैं। जो वर्तमान समय में एसडीएम खागा के पेशकार हैं। उन्होने आरोप लगाया कि काफी समय से एक स्थान पर जमे होने की वजह से वह भूमाफियाओं के संपर्क में रहते हैं। जिससे आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होने डीएम से मांग किया कि एसडीएम के पेशकार का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। जिससे जनमानस को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *