उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के बैनर तले हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के बैनर तले हुआ आयोजन
नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
– उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के बैनर तले हुआ आयोजन
फोटो परिचय- महिलाओं को सम्मानित करते बैंक के अधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल कृष्णा ने की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक श्रवण कुमार तिवारी, एफएलसी राकेश श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक वैभव निगम तथा अधिकारी मुस्कान एवं प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार के स्वच्छता मिशन को जन-जन तक पहुंचाना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने व अपने आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, गांव एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए स्वच्छता संदेश की सराहना की। इस आयोजन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।