आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार गिरफ्तार

   आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार गिरफ्तार
फोटो परिचय-  पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चाँदपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थाना चांदपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-84/2026 धारा 108 बीएनएस से संबंधित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में छोटू उर्फ अर्पित पुत्र स्वर्गीय गोविन्द निवासी ग्राम निहरापारा थाना सजेती कानपुर नगर, पिंकी पत्नी विजय, विजय पुत्र प्रीतम तथा रिंकी पत्नी सत्यनारायण निवासी ग्राम कुलखेड़ा थाना चाँदपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और बाद में न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल लवकेश कुमार, कांस्टेबल धीरज सिंह यादव एवं महिला कांस्टेबल ममता गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *