शहीद की पत्नी ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की लगाई गुहार
शहीद की पत्नी ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की लगाई गुहार
शहीद की पत्नी ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की लगाई गुहार
फोटो परिचय- डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ी शहीद की पत्नी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के ग्राम पारादान परगना टप्पाजार निवासी शहीद सैनिक की पत्नी ने जिलाधिकारी से राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज कराने की मांग की है। राजरानी पत्नी शहीद रमेश चंद्र ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति रमेश चंद्र ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ राजौरी क्षेत्र में देश सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। शहीद की स्मृति में गांव बबन इमली में उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि वह ग्राम सभा की गाटा संख्या 262/0.0650 हेक्टेयर की दर्ज खातेदार हैं। वर्ष 2019 में गांव के राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी के निर्माण के चलते उक्त भूमि का विनिमय करते हुए गाटा संख्या 263/0.0650 हेक्टेयर आवंटित की गई थी। आरोप है कि विनिमय के बाद भी राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया। उनका कहना है कि वह वर्तमान में गाटा संख्या 263/0.0650 हेक्टेयर पर काबिज एवं दखलदार हैं, बावजूद इसके अभिलेखों में नाम दर्ज न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज कराया जाए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।