एसआरजी पद पर चयनित हनुमंत का स्वागत, शिक्षकों ने जताई खुशी
एसआरजी पद पर चयनित हनुमंत का स्वागत, शिक्षकों ने जताई खुशी
एसआरजी पद पर चयनित हनुमंत का स्वागत
– सम्मान समारोह में शिक्षकों ने जताई खुशी
फोटो परिचय- एसआरजी हनुमंत का स्वागत करतीं चेयरमैन व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। जनपद के स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) के सदस्य के रूप में चयनित सहायक अध्यापक हनुमंत प्रताप सिंह का बुधवार को नगर पंचायत खागा स्थित ठाकुर दरियाव सिंह सभागार में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कम्पोजिट स्कूल गाजीपुर, विजयीपुर में तैनात हनुमंत प्रताप सिंह को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया। समारोह के दौरान नवनियुक्त एसआरजी हनुमंत प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देवहूती पांडेय ने कहा कि एसआरजी की भूमिका जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था और राज्य स्तर के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में होती है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि उन्हें विश्वास है कि हनुमंत प्रताप सिंह अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, राकेश सिंह, एआरपी एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार, सूर्य नारायण, सुशील कुमार मौर्य, सुभाष मौर्य, राजेंद्र सिंह, एआरपी विजयीपुर मोहित मोहन शर्मा, प्रदीप शुक्ला, अजय सिंह, विभव सिंह, कल्पित चौरसिया, जावेद अहमद, आशीष अग्रहरी, राजेश मौर्य, राहुल सिंह, चन्द्रकान्त, अकील फारुकी, अखिलेश सिंह, राजू तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।