भाषण प्रतियोगिता में मरियम शमी प्रथम, श्रुति देवी द्वितीय व कपिल गुप्ता रहीं तृतीय
भाषण प्रतियोगिता में मरियम शमी प्रथम, श्रुति देवी द्वितीय व कपिल गुप्ता रहीं तृतीय
विकसित भारत की संकल्पना पर छात्राओं ने रखे विचार
– भाषण प्रतियोगिता में मरियम शमी प्रथम, श्रुति देवी द्वितीय व कपिल गुप्ता रहीं तृतीय
फोटो परिचय- भाषण प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी छात्राएं। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज फतेहपुर। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से विचार रखे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मरियम शमी ने प्रथम, श्रुति देवी ने द्वितीय और कपिल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना रहा।