सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिले, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा

  पूर्व विधायक ने जनसंवाद कर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिले, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा
फोटो परिचय-  जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कोडरपुर, दिहुली, चकनथनपुर, सनगांव और जयसिंहपुर में जनसंवाद कार्यक्रम कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया।
जनसंवाद के दौरान पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आवागमन समेत अन्य समस्याओं में राहत मिली है। अन्य योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, आवास, पेंशन सहित स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। पूर्व विधायक ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधांशु पांडेय, हसवा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्या, राम नरेश गुप्ता, राम विशाल पाल, अंशू मिश्रा, छेदीलाल लोधी, विनोद प्रधान, नरपत, पूर्व प्रधान राम सुमेर, शीलू मिश्र, जय प्रकाश अग्निहोत्री, कालीशंकर, धर्मेंद्र पासवान, रिंकू पासवान, बूथ अध्यक्ष छोटे लाल, जय नारायण शर्मा, कमलदीप रैदास आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *