लाल बहादुर शास्त्री चौक का कराया सौंदर्यीकरण,रखवाए गमले सहित 15 पौधे

 लाल बहादुर शास्त्री चौक का कराया सौंदर्यीकरण
डा. अनुराग ने रखवाए गमले सहित 15 पौधे
फोटो परिचय-  लाल बहादुर शास्त्री चौक का सौंदर्यीकरण करते रेडक्रास चेयरमैन व अन्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सिविल लाइंस वार्ड के सभासद विनय तिवारी की प्रेरणा से इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश तथा आरोग्य भारती कानपुर प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री चौक का सौंदर्यीकरण कराया।
डॉ अनुराग ने 15 पौधे गमले सहित शास्त्री चौक में रखवाए। जिनमें टेक्सेस, बेला, मनोकामनी, नागचंपा, ड्रेसिया, कैरी कैचर, मधुमालती, मंडेला, मिर्ची गुड़हल, फाइकस के पौधे लगाए गए। डॉ अनुराग ने बताया कि सारे पौधे एमजी नर्सरी से लाए गए हैं। डॉ अनुराग ने सभी जनपदवासियों से आग्रह किया है कि सभी अपने पास के चौराहों को सुंदर बनाने व पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाएं और अपने जनपद को हरा भरा व सुंदर बनाएं। इस अवसर पर राकेश वर्मा एडवोकेट, सभासद विनय तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *