नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बांटे धनतेरस के उपहार

 नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बांटे धनतेरस के उपहार
फोटो परिचय-  कर्मचारियों को टिफिन बॉक्स वितरित करते नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज जहानाबाद, फतेहपुर। धनतेरस पर्व के अवसर पर जहानाबाद नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आबिद हुसैन ने नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर टिफिन बॉक्स वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास व नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से ही नगर पंचायत के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जाता है।

उपहार पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद गीता देवी, विष्णु गोपाल, सुरेश, सर्वेश कुमार, समीना बेगम, नदीम, रामबली निषाद, गीता देवी, रजेश बाजपेयी सहित अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, वरिष्ठ लिपिक राघवेन्द्र सिंह एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *